लाइव टीवी

आज का पंचांग, 6 मई 2021: भगवान शिव की पूजा के साथ आज है अन्न दान का महत्व, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated May 06, 2021 | 06:00 IST

6 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान होता है और साथ ही दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है। जानिए आज 6 मई 2021, गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj ka panchang 6 May 2021, 6 मई का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव के साथ मां दुर्गा की पूजा करना है शुभ।
  • श्री सूक्त का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिन है।

6 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार
है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कुम्भ में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 6 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 मई 2021
दिवस गुरुवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि दशमी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 06:56 pm
नक्षत्र

शतभिषा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि कुम्भ
करण विष्टि
योग

इंद्र

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 pm से 12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:46 pm से 07:08 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल