लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 07 अप्रैल, 2021: बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है 07 का अंक, जानें अपना अंक राशिफल

Updated Apr 07, 2021 | 05:30 IST

07 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 07 अप्रैल 2021 है। 07 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 07-04-2021 का भाग्यांक 07 हुआ।

Loading ...
Ankfal
मुख्य बातें
  • अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है।
  • अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा।

07 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 07 अप्रैल 2021 है। 07 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 07-04-2021 का भाग्यांक 07 हुआ। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व केतु व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 07 का सपोर्ट है। चन्द्रमा व केतु के प्रभाव से जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ से सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व केतु का प्रभाव जॉब में शुभ परिणाम देगा। व्यवसाय में अंक 03 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 के नामांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख शानदार है।
शुभ रंग--लाल

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में भी प्रगति है।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में केतु नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ संभावित है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नीला

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आपके उच्चाधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर आज प्रयास  हो सकता है।  
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग--हरा

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर शनि व केतु का सपोर्ट प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में अंक 05 व 07 का प्रभाव बहुत बेहतर है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व मंगल जॉब में प्रोग्रेस दे सकते हैं। केतु जॉब में पद परिवर्तन करा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर केतु श्वांश रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।
शुभ रंग--लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल