लाइव टीवी

आज का पंचांग, 07 अप्रैल 2021: आज चंद्रमा मकर राशि में है, विष्णुसहस्रनाम का करें पाठ

Updated Apr 07, 2021 | 06:00 IST

आज का पंचांग 07 अप्रैल 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस अवसर पर व्रत व कई वैष्णव पूजाएं की जाती हैं। आज धनिष्ठा नक्षत्र है।

Loading ...
Aaj ka panchang

आज का पंचांग 07 अप्रैल 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस अवसर पर व्रत व कई वैष्णव पूजाएं की जाती हैं। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु की उपासना करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की चार परिक्रमा करें व विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 7अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 07 अप्रैल 2021 
दिवस बुधवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:08am
सूर्यास्त 06:39pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मकर 03pm तक फिर कुम्भ
करण बव
योग

साध्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27pm से 03:16pm तक
गोधुली मुहूर्त

06:25pm से 06:49 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल