लाइव टीवी

Aaj ka Ankfal 29 April 2022: 29 अप्रैल का भाग्यांक होगा 03, राशि अनुसार जानें अपना अंकफल

Updated Apr 28, 2022 | 13:31 IST

29 अप्रैल 2022 का अंकफल: आज 29 -04- 2022 है। 29 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बर्ताव करेगा। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा वैभव व धर्म का कारक ग्रह है।

Loading ...
Ank Rashifal 29 July 2022
मुख्य बातें
  • जन्मांक 01- व्यवसाय में सूर्य व मित्र मंगल प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
  • जन्मांक 02- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
  • जन्मांक 03- व्यवसाय में अंक 03 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।

29 अप्रैल 2022 का अंकफल: आज 29 -04- 2022 है। 29 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बर्ताव करेगा। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा वैभव व धर्म का कारक ग्रह है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का मित्र ग्रह है। आज 29-04-2022 का भाग्यांक भी 03 होगा। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, गुरु का मित्र रहेगा। अंक 01 व 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---03
आर्थिक स्थिति व जॉब --आज गुरु व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व मित्र मंगल प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख--आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--09
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
 स्वास्थ्य सुख--चन्द्रमा कफ से सम्बंधित  रोग दे सकता है।

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब-- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 03 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को बुध व गुरु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।

जन्मांक 06 
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 03 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र व उदर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब--चन्द्रमा व केतु का सपोर्ट है। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 03 व मित्र अंक 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--04
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र,गुरु व मित्र मंगल किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ से खुश रहेंगे।

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--01
आर्थिक स्थिति व जॉब-- मंगल व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में सफलता है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना है। 
स्वास्थ्य सुख-- मंगल उदर रोग से कष्ट दे सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल