लाइव टीवी

29 अप्रैल 2022 का पंचांग: भगवान शिव के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें, पढ़ें शुक्रवार का पंचांग

Updated Apr 28, 2022 | 14:41 IST

29 April 2022 ka Panchang: आज शुक्रवार व्रत  का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत है।
  • आज शिवपुराण के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

29 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। रेवती नक्षत्र है। आज मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें। आज शिवपुराण के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 29 अप्रैल 2022  
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय

05:43 am

सूर्यास्त 06:54 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

मीन 06:45 pm तक फिर मेष

करण विष्टि
योग

विषकम्भ

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 07:08 pm तक

राहुकाल का समय राहुकाल दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल