लाइव टीवी

Panchang Today, 01 फरवरी 2022 का पंचांग: मंगलवार को है मौनी अमावस्या, पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें, पढ़ें पंचांग

Updated Jan 31, 2022 | 15:06 IST

01 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 01 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
01 फरवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • मंगलवार को मौनी अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें।
  • भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • पढ़ें मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

01 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज मौनी अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। आज श्रवण नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा मकर में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 01 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 01 फरवरी 2022
दिवस मंगलवार
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 05:59 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मकर
करण नागव
योग व्यतिपात

Also Read: मौनी अमावस्या कब है 2022, सोमवती अमावस्‍या की तिथ‍ि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15 pm से12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:08 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50 pm से 06:19 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल