लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 01 फरवरी 2022: 08 अंक वालों को व्यवसाय में हो सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Jan 31, 2022 | 14:28 IST

Ank rashifal, Today Numerology 01 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 01 फरवरी का दिन?

Loading ...
01 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • बेहतर रहेगी 08 अंक वालों की हेल्थ।

आज का अंकफल, 01 फरवरी 2022: आज 01 फरवरी 2022 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है। यह पिता,आत्मा, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है। 01-02-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। भाग्यअंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल भूमि, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

01 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09 
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जाब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य -स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व सूर्य नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल