लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: देखें आज 02 अगस्त का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, इस नक्षत्र में है नाग पंचमी का पर्व

Updated Aug 02, 2022 | 09:21 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 August 2022: दो अगस्त को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। साथ ही नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। जानें आज कौन सा नक्षत्र रहेगा और आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang : 02 August 2022 in Hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 August 2022: आज नागपंचमी का पावन पर्व है। आज नागदेवता की पूजा की जाती है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। रुद्राभिषेक करें। आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। 

Nag Panchami 2022 Date, Time And All You Need To Know

सुबह ही पंचाग का दर्शन व अध्ययन करना चाहिए। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 02 August 2022 in Hindi

दिवस - मंगलवार
माह - श्रावण ,शुक्ल पक्ष, 
तिथि - पंचमी  
सूर्योदय - 05:48am
सूर्यास्त - 07:07pm
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - कन्या
करण - बव
योग - शिव

Horoscope Today, 02 August 2022

02 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

02 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -11:58am से 12:48pm तक। 

02 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

02 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - -06:19pm से 06:56pm तक

Numerology Today, 02 August 2022

02 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल