लाइव टीवी

05 मार्च 2022 का पंचांग: शनिवार को करें दुर्गासप्तशती का पाठ, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 04, 2022 | 16:37 IST

05 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 05 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

05 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: बहुत काम का है पुष्पा फिल्म में दिखाया लाल चंदन, शत्रु से लेकर वास्तु दोष तक करता है दूर

आज का पंचांग 05 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 05 मार्च 2022
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:45 am
सूर्यास्त 06:24 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग

शुक्ल

ये भी पढ़ें: इस स्त्रोत से राजा दशरथ ने किया था शनिदेव को प्रसन्न, पाठ करने से मिलेगी प्रकोप से मुक्ति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:11 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:26 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:28 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल