लाइव टीवी

06 मार्च 2022 का पंचांग: आज रूद्राभिषेक कराने की है उत्तम तिथि, जानें रविवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 05, 2022 | 15:38 IST

06 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 06 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है।
  • आज रूद्राभिषेक कराने की उत्तम तिथि है।
  • आज सूर्य से सम्बंधित द्रव्य गेंहू व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

06 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।आज रविवार है।आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है।अश्वनी नक्षत्र है। आज रूद्राभिषेक कराने की उत्तम तिथि है।शिव उपासना करें। आज सूर्य से सम्बंधित द्रव्य गेंहू व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।                      

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कुम्भ में हैं।आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।धार्मिक पुस्तकों का दान कष्टों से बचाएगा। सूर्य उपासना लाभदायक है।

ये भी पढ़ें: बहुत काम का है पुष्पा फिल्म में दिखाया लाल चंदन, शत्रु से लेकर वास्तु दोष तक करता है दूर

आज का पंचांग 06 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 06 मार्च 2022
दिवस रविवार
माह फाल्गुन
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:42am
सूर्यास्त 06:25 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मेष
करण वणिज
योग

ब्रम्ह

ये भी पढ़ें: इस स्त्रोत से राजा दशरथ ने किया था शनिदेव को प्रसन्न, पाठ करने से मिलेगी प्रकोप से मुक्ति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:11 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03: 18pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:08pm से 06:22pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल