लाइव टीवी

07 जुलाई 2021 का पंचांग: दुर्गासप्तशती का पाठ करें, अन्न दान से मिलेगा पुण्‍य लाभ

Updated Jul 06, 2021 | 13:21 IST

07 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

Loading ...
Panchang Today
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु बजरंगबाण के पाठ करने का उत्तम फल है।
  • प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है।

07 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु बजरंगबाण के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 07 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 07 जुलाई 2021
दिवस बुधवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 05:34 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र रोहिणी 06:20 pm तक फिर मृगशिरा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि वृष
करण गर 02:14pm तक फिर वणिज
योग गण्ड 03:26pm तक फिर वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल