लाइव टीवी

आज का पंचांग, 09 August 2020: आज व्रत का है अनंत पुण्य, भगवान सूर्य की करें उपासना

Updated Aug 08, 2020 | 23:57 IST

आज का पंचांग, 09 अगस्त: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त होता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करें...

Loading ...
Aaj ka Panchang 09 August 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें।
  • आज व्रत का अनंत पुण्य है।
  • सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

Aaj Ka Panchang 09 अगस्त: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है।आज तिन छठी का व्रत भी है। माताएं संतान के दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं।आज रविवार है। चन्द्रमा मीन राशि में है। रेवती नक्षत्र है।आज व्रत रहें। भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें। आज व्रत का अनंत पुण्य है।              
 
पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कर्क में हैं।आज सूर्य उपासना का महान दिवस है। आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग 09 अगस्त 2020

दिनांक 09 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष कृष्ण
तिथि खष्ठी
दिवस रविवार
नक्षत्र रेवती
करण गरज
सूर्योदय 05:47 am
सूर्यास्त 07:07 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:01 pm से 12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:51 pm से 03:52 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:39 pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल