लाइव टीवी

अंकज्योतिष 09 अगस्त: 09 का अंक प्रदान करता है धन व प्रसिद्धि, जानिए अपना अंकफल

Updated Aug 09, 2020 | 00:29 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 09 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
ank jyotish rashifal 09 august 2020
मुख्य बातें
  • मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है।
  • 09 का अंक धन व प्रसिद्धि प्रदान करता है।
  • अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

अंक राशिफल 09 अगस्त: आज 09 अगस्त है। 09का अंक सौभाग्य व ऐश्वर्य का है। यह बहुत ही शुभ अंक  है। 09 का अंक धन व प्रसिद्धि प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है।आज का भाग्यांक 03 है जिसका स्वामी गुरु है। अंक 01 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब:मंगल ,गुरु व सूर्य जॉब में सफलता प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान शिव व हनुमान जी की उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख:सूर्य का सम्बंध नेत्र से होता है।नेत्र विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग: लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब: भाग्य स्वामी गुरु  व  अंक स्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी 
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:02
आर्थिक स्थिति व जॉब: मंगल व गुरु धन का आगमन करेगा। चन्द्रमा जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करने में सहायक है।
स्वास्थ्य सुख: बीपी के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में उन्नति का है। 
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक:  06
आर्थिक स्थिति व जॉब: गुरु व मंगल जॉब में प्रगति देंगे। व्यवसाय में भी सफल रहेंगे। 
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज आपके उच्चाधिकारियों के प्रभाव से बहुत बेहतर परिणाम मिल सकता है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधा आ सकती है। उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: धन का व्यय होगा।जॉब में किसी छोटी बात का तनाव मत लें।
स्वास्थ्य सुख:  स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:04
आर्थिक स्थिति व जॉब:शनि उन्नति देंगे।मंगल व गुरु का प्रभाव भी शुभ है।
स्वास्थ्य सुख: मंगल उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग:नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:02
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज दिन का स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी गुरु आपके लिए बहुत ही शुभ है। 
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग:लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल