लाइव टीवी

आज का पंचांग, 09 फरवरी 2021: आज का समय रहेगा बेहद अशुभ, भूलकर भी ना करें कोई शुभ काम

Updated Feb 09, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 09 फरवरी 2021: आज मसूर के दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। पढ़ें मंगलवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 09 February, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • पढ़ें 09 फरवरी का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 09 February 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष व्रत भी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज मसूर के दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 09 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 फरवरी 2021
तिथि त्रयोदशी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
करण गर
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 06:05 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:06 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:47 pm से 06:09 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल