लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 फरवरी, 2021: नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे ये लोग, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Feb 09, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 09 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 09 February 2021
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं 05 अंक के लोग।
  • 09 अंक के लोगों को हो सकता है मानसिक तनाव।
  • जानें क्या कहता है आपका अंकफल।

अंक राशिफल 09 फरवरी आज 09 फरवरी 2021 है। 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 09 तेजस्विता का प्रतीक है। आज का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी केतु है। शुक्र, शनि व केतु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 09 फरवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 04 व 09 
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 07 व 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी केतु अचानक कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 व 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक 03 व 08 के व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01 व 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व केतु से जॉब व व्यवसाय में परेशानी मिल सकती है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05 व 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में भाग्य स्वामी केतु व मंगल से सफलता का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक -07 व 08
जॉब व व्यवसाय- मंगल व केतु व्यवसाय में बाधा ला सकता है। जॉब में अंक 01 व 09 से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 02 व 04
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी केतु है। जॉब में मंगल व शुक का सपोर्ट प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 02 व 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 09  के सहयोग से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 02 व 06
जॉब व व्यवसाय- शनि व केतु व्यवसाय में अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट दे सकते हैं। जॉब को लेकर केतु टेंशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- शुगर से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- मंगल व भाग्य स्वामी केतु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य का समावेश कर सकते हैं। जॉब में भाग्यांक 09 का व्यक्ति लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल व केतु मानसिक तनाव दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल