लाइव टीवी

aaj ka panchang 10 अगस्‍त 2021 का पंचांग: बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा पुण्य, राहुकाल में ना करें यात्रा

Updated Aug 11, 2021 | 10:42 IST

aaj ka panchang 10 अगस्त 2021 का पंचांग- आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। सायंकाल 06 बजे के बाद तृतीया लग जायेगी। आज मघा नक्षत्र है।

Loading ...
Aaj ka Panchang 10 August
मुख्य बातें
  • भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10 अगस्त 2021 का पंचांग- आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। सायंकाल 06 बजे के बाद तृतीया लग जायेगी। आज मघा नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा सिंह राशि में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 अगस्त 2021
दिवस मंगलवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 06 PM तक फिर तृतीया
सूर्योदय 05:51am
सूर्यास्त 07:01 pm
नक्षत्र मघा 09:55 am तक फिर पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि सिंह
करण बालव 06:35 am तक फिर कौलव
योग परिघ 08:38 pm तक फिर शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:55pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:46pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल