लाइव टीवी

11 मार्च 2022 का पंचांग: शुक्रवार को करें तिल व उड़द का दान, जानें क्या है शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 10, 2022 | 16:44 IST

11 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 11 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

11 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। इस अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक, पढ़ें आज 11 मार्च का राशिफल

आज का पंचांग 11 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 11 मार्च 2022
दिवस शुक्रवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:36 am
सूर्यास्त 06:28 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मिथुन
करण बालव
योग

आयुष्मान

Also Read: शुक्रवार को करें मां संतोषी की व्रत कथा का पाठ, जानें, कथा, पूजा विधि और महत्व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:09 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03: 18 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:15 pm से 06:26 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल