लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 11 मार्च 2022:एक जन्मांक वालों की व्यवसाय में होगी उन्नति, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Mar 10, 2022 | 17:47 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 11 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।
  • भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, फ़िल्म,ग्लैमर, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।
  • 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।

आज का अंकफल, 11 मार्च 2022:  आज 11मार्च 2022 है। 11 का संयुक्त अंक01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा।यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक  है। 11:03:2022 का भाग्यांक भी 02  रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा09 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, फ़िल्म,ग्लैमर, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व भाग्य स्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा  का प्रभाव है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

पढ़ें - सावधान! किसी की संपत्ति ठगी तो कुंडली में लग सकता है ये दोष, करना पड़ सकता है इन चीजों का सामना

Ank rashifal today: जन्मांक03 
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:::आज का अंक स्वामी चन्द्रमा वहीं इस अंक का स्वामी गुरु है।गुरु व चन्द्रमा मित्र हैं।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है।व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:  हेल्थ से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी चन्द्रमा से पँचम शुक्र सपोर्टिंग है। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत दे रहा है।जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग रहेगा।शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:::व्यवसाय में चन्द्रमा व केतु कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।02 से द्वितीय 03 का स्वामी गुरु इसका मित्र हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03 
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा व मंगल मित्र हैं। व्यवसाय को गुरु,मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी मंगल का सहयोग है 
स्वास्थ्य:नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल