लाइव टीवी

Panchang Today, 19 फरवरी 2022 का पंचांग: मंदिर में दुर्गासप्तशती का पाठ करें, जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त

Updated Feb 18, 2022 | 15:40 IST

19 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 19 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। वव
  • बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

19 February 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। इस अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा सिंह राशि में फिर 10:45 pm के बाद कन्या राशि में रहेंगे जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 19 फरवरी 2022 
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 06:13 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 04:49 pm तक फिर हस्त
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कन्या
करण वणिज 10:25am तक फिर विष्टि
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15 am से 12:59 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:03 pm से 06:29 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल