लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 19 फरवरी 2022: मूंग का दान करें 01 अंक के जातक, संघर्ष भरा रहेगा 07 अंक वालों का दिन

Updated Feb 18, 2022 | 15:16 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 19 फरवरी का दिन?

Loading ...
19 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • 06 अंक वालों के लिए सफलता का दिन है।
  • पढ़ें शनिवार का अंकफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का अंकफल, 19 फरवरी 2022: आज 19 फरवरी 2022 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह भौतिक सफलता का सन्युक्त अंक है। इसमें अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-02-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 19 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व भाग्य स्वामी मंगल मित्र हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस है। अंक स्वामी चंद्रमा व भाग्यस्वामी मंगल मित्र हैं। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी मंगल है। गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। गुरु व मंगल  के सपोर्ट से व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
 
Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अंक 02 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में अंकस्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी मंगल का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय-जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर
के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। गुरु व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में दिनांक स्वामी सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 01 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग दे सकता है। गुड़ व मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल