

- आज सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा।
- आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
- जानें 19 नवंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त।
Aaj Ka Panchang 19 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। 10 बजे रात्रि के बाद दशमी है। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है। धनु का स्वामी ग्रह गुरु है। 03:30 pm के बाद चन्द्रमा मकर में जायेगा। आज सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरंभ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
आज का पंचांग 19 नवंबर 2020 (Today Panchang):
दिनांक | 19 नवंबर |
माह | कार्तिक |
पक्ष | शुक्ल |
तिथि | पंचमी 10 बजे रात्रि तक फिर खष्ठी |
दिवस | गुरुवार |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा |
करण | बव |
सूर्योदय | 06:46 am |
सूर्यास्त | 05:27 pm |
सूर्य राशि | वृश्चिक |
चन्द्र राशि | धनु 03:30 pm तक फिर मकर |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:44 am से12:29 pm तक |
विजय मुहूर्त | 02:51 pm से 02: 35 pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 05:19 pm से 05:42 pm तक |
आज दोपहर दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।