लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 19 नवंबर, 2020: नौकरी के मामले में अच्छा है इन अंक वालों का दिन, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Nov 19, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 19 November 2020
मुख्य बातें
  • पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं 02 अंक वाले।
  • 06 अंक वाले करें तिल का दान करें।
  • 04 अंक वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता

अंक राशिफल 19 नवंबर​: आज 19 नवंबर  2020 है। 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ। 07 का स्वामीग्रह केतु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। केतु शनि व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 व 03 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 19 नवंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व केतु जॉब में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 07 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज श्वांश रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 07 का सहयोग व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में उत्साहवर्धन करेगा।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व आज का भाग्य स्वामी केतु जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य जॉब में प्रोन्नति में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है। व्यवसाय में जन्मांक 01 व 03 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- उदर जनित रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 02 व 07 की सहायता से सफलता मिलेगी। सूर्य व्यवसाय में  उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर तनाव में रह सकते हैं। तिल का दान करें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 03 के उच्चाधिकारियों से  लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी व इस अंक के स्वामी केतु का सपोर्ट व्यवसाय के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व शनि का प्रभाव व्यवसाय में प्रगति व नवीन पद सकता है। अंक 07 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य व्यवसाय में वृद्धि करते हैं। जॉब में अपने परफॉर्मेंस को लेकर आशान्वित रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल