लाइव टीवी

20 मई 2022 का पंचांग: दुर्गा जी की स्तुति करें, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated May 19, 2022 | 15:22 IST

Aaj ka Panchang 20 May 2022: अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यहां पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal 20 May 2022
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।
  • आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

20 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज शुक्रवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव पूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

आज का पंचांग 20 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 20 मई 2022  
दिवस शुक्रवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 
सूर्योदय

05:28 am

सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

धनु 08:45 am तक फिर मकर

करण

कौलव

योग

शुभ

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 20 मई का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 07:08 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल