लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 20 मई 2022: 05 अंक वालों को उदर विकार से समस्या आ सकती है, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated May 19, 2022 | 14:56 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 20 मई का दिन?

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal 20 May 2022
मुख्य बातें
  • आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे 02 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों को उदर विकार से समस्या आ सकती है।
  • हेल्थ से खुश रहेंगे 08 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 20 मई 2022: आज 20 -05- 2022 है। 20 का अंक बहुत ही संघर्षमय लेकिन मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बिहैव करेगा। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा मन,धर्म व वैभव का कारक ग्रह है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का मित्र ग्रह है।आज 20-05-2022का भाग्यांक 04 होगा। अंक 04 जिसका स्वामी राहु है, इसका आज मित्र नहीं रहेगा। अंक 05 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 20 मई का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

पढ़ें अपना 20 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व राहु प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में प्रोग्रेस है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा व राहु कफ से सम्बंधित रोग दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 04 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 04 के व्यक्ति से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को राहु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से समस्या आ सकती है।              

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 04 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व राहु का सपोर्ट है। जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें: जानिए घर में तिजोरी रखने की सही और शुभ दिशा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी राहु जॉब में अचानक प्रमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में चन्द्रमा किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व राहु का सपोर्ट है। चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना  है। 
स्वास्थ्य सुख- राहु नस से सम्बंधित रोगी को कष्ट दे सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल