लाइव टीवी

Panchang Today, 23 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ, जानें गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Dec 22, 2021 | 16:36 IST

23 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 23 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

23 December 2021 ka Panchang: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है व अश्लेषा नक्षत्र है। नियमानुसार गणेश जी की पूजा करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। माता दुर्गा  जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 23 दिसंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 06:30 pm तक फिर पचमी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:31 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि  कर्क
करण बालव
योग वैधृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:27 pm तक

राहुकाल का समय- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल