लाइव टीवी

आज का पंचांग, 23 मार्च 2021: आज करें हनुमान जी की पूजा, जानें मंगलवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 23, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 23 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें आज के पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 23 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें मंगलवार का पंचांग, जानें आज का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 23 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार
है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 मार्च 2021
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 10:09 am तक फिर दशमी
सूर्योदय 06:26 am
सूर्यास्त 06:31 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मिथुन 04:31 pm तक फिर कर्क
करण कौलव
योग शोभन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:05 am से12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:15 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:41 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल