लाइव टीवी

holi 2021 : उपयोग किया हुआ तेल दान देने से शनिदेव होते हैं नाराज, इन चीजों को भी ना करें होली पर दान

Updated Mar 22, 2021 | 09:17 IST

सनातन धर्म में होली का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। होली पर लोग कई चीजें दान करते हैं लेकिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। अगर आप भी होली पर दान करना चाहते हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ें।

Loading ...
होली पर क्या दान नहीं होता है
मुख्य बातें
  • होली पर दान करना बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन कुछ चीजों को दान करने से बचना चाहिए
  • होली पर कभी भी किताबों और कॉपियों को दान नहीं देना चाहिए, यह अपशकुन माना जाता है
  • होली पर हमेशा नए कपड़ों का करें दान, पुराने कपड़ों को दान करने से बचें

रंगों का त्योहार होली समाज में भाईचारा, अपनापन और प्यार को जागृत करता है। इस त्यौहार को बुराई के ऊपर जीत कायम करने के लिए मनाया जाता है। हर वर्ष होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। इस वर्ष 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। यह पर्व 2 दिन का होता है जो होलिका दहन से शुरू होता है और होली या रंगपंचमी के दिन समाप्त होता है। 

होली का त्योहार सनातन धर्म में मुख्य त्योहारों में से एक है। इस विशेष दिन पर लोग भगवान की पूजा करते हैं और एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर अपना प्यार व्यक्त करते हैं। कई लोग होली पर दान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि होली पर दान करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन जानकार यह भी बताते हैं कि होली के दिन पर कुछ चीजें दान नहीं करनी चाहिए।

यहां जानें, होली के पर्व पर किन चीजों का दान करने से बचें।

1. ना करें किताब और कॉपियों का दान

किताब-कॉपी का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है लेकिन होली पर इन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इस्तेमाल की गई किताबों और कॉपियों को कभी भी होली पर दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि यह बुरा शकुन होता है।

2. स्टील के बर्तन दान करने से घर में रहती है अशांति

होली के दिन स्टील के बर्तन दान करने से समृद्धि और भाग्य में कमी आती है। होली पर इनका दान करने से घर में अशांति रहती है और खुशियां कम होने लगती हैं।

3. प्लास्टिक के आइटम दान करने से आती है मुसीबतें

होली के पर्व पर कभी भी प्लास्टिक आइटम्स का दान नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक आइटम दान करने से घर में मुसीबत, दुख और कष्ट आते हैं।

4. भूल से भी ना करें उपयोग किए हुए तेल का दान

अगर होली पर आप तेल दान दे रहे हैं तो उपयोग किए हुए तेल का दान करने से बचें। इस्तेमाल किए गए तेल का दान करने से अपशकुन होता है और घर के लोगों पर मुसीबतें आती हैं। ऐसा करने से शनिदेव भी नाराज होते हैं।

5. पहने हुए कपड़े दान करने से स्वास्थ्य में आती है कमी

होली के दिन कभी भी पुराने कपड़ों को दान नहीं करना चाहिए। होली पर पुराने कपड़े दान करने से स्वास्थ्य में कमी आती है। अगर आप होली पर कपड़े दान करना चाहते हैं तो नए कपड़े दान कीजिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल