लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 मार्च 2021: कोई भी शुभ काम करने से पहले जान लें आज के मुहूर्त, पढ़ें बुधवार का पंचांग

Updated Mar 24, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 24 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। पढ़ें 24 मार्च का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 24 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 24 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 24 मार्च 2021
दिवस बुधवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 06:24 am
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कर्क
करण गर
योग अतिकण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:15 pm से 06:42 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल