लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 24 मार्च, 2021: आज अच्छी रहेगी इन अंक वालों की सेहत, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Mar 24, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 24 March 2021
मुख्य बातें
  • 03 अंक के लोग आज सेहत से रहेंगे खुश।
  • 09 अंक वालों को बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना है।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

अंक राशिफल 24 मार्च​: आज 24 -03- 2021 है। 24 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 06 के जैसा बिहेव करेगा। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज 24-03-2021 का भाग्यांक 05 होगा। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध है। अंक 04 व 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 24 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज बुध व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व बुध प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन से सम्बंधित  रोग दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
 आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 05 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 05 से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को बुध व शुक्र जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 05 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व शनि का सपोर्ट है। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी बुध जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व बुध का सपोर्ट है। जॉब में उन्नति है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना  है। 
स्वास्थ्य सुख- मंगल व बुध नस रोग से कष्ट दे सकते हैं। 
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल