लाइव टीवी

आज का पंचांग, 25 दिसंबर 2020: आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें, पढ़ें शुक्रवार का पंचांग

Updated Dec 25, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 25 दिसंबर 2020: आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। एकादशी के दिन श्री कृष्ण उपासना से शनि प्रसन्न होते हैं। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 25 December, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • एकादशी के दिन श्री कृष्ण उपासना से शनि प्रसन्न होते हैं।

Aaj Ka Panchang 25 December 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी चार परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज गुरु व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष राशि में है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। मंगल के बीज मंत्र का भी जप कर सकते हैं। लाल फलों व तिल का दान रोगों से मुक्ति दिलाएगा। एकादशी के दिन श्री कृष्ण उपासना से शनि प्रसन्न होते हैं।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 25 दिसंबर
तिथि एकादशी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र अश्वनी
करण वणिज
सूर्योदय 07:13 am
सूर्यास्त 05:31 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:02 pm से 12:44 pm 
विजय मुहूर्त 02:05 pm से 02:49 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:19 pm से 05:43 pm तक

आज सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल