लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 दिसंबर, 2020: नौकरी के मामले में 08 अंक वालों का दिन है अच्छा, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Dec 25, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 December 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 25 December 2020
मुख्य बातें
  • आज रोग नेत्र से 01 अंक वालों को आ सकती है समस्या।
  • 04 अंक वालों के लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा है दिन।
  • 07 अंक वालों को नौकरी में मिलेगा सुअवसर।

अंक राशिफल 25 दिसंबर​: आज 25 दिसंबर है। 25 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 07 जैसा बिहेव करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। भाग्यांक 05 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 25 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज केतु व बुध व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं। जॉब में जन्मांक 05 की सहायता से सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 व 05 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 02 व 09 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य  स्वामी बुध व अंक स्वामी गुरु का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 01 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता  है।
शुभ रंग- हरा   
            
Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में केतु व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में बुध बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातकों को नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 व 06 
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में सुअवसर का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- -नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर केतु व बुध का सपोर्ट भविष्य में एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में जन्मांक 07 के लोग लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- सफेद व आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व मंगल जल्द ही जॉब में प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। जन्मांक 07 का व्यक्ति कोई नवीन बिजनेस डील
करवा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल