लाइव टीवी

Panchang Today, 26 फरवरी 2022 का पंचांग: शनिवार को तिल व उड़द दान का है बहुत महत्व, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Feb 25, 2022 | 14:10 IST

26 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 26 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • आज चन्द्रमा धनु राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

26 February 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। 10:40am के बाद एकादशी लग जाएगी। दशमी व शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा धनु राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: होली 2022 में कब है, अभी से नोट कर लें डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 26 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 26 फरवरी 2022 
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 10:40 am तक फिर एकादशी
सूर्योदय 06:50 am
सूर्यास्त 06:18 pm
नक्षत्र मूल 10:40 am तक फिर पूर्वाषाढा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि धनु
करण विष्टी10:40 am तक फिर बव
योग वणिज

Also Read: पढ़ें 26 फरवरी, 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:12 am से 12:59 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:16 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:07 pm से 06:29 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल