लाइव टीवी

26 मई 2022 का पंचांग: आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है, पढ़ें गुरुवार का पंचांग

Updated May 25, 2022 | 16:01 IST

Aaj ka Panchang 26 May 2022: भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। यहां पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 26 May 2022
मुख्य बातें
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।
  • गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

26 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। रेवती नक्षत्र है। आज लोग एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं।आज गुरुवार का भी पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध ,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 26 मई का राशिफल

आज का पंचांग 26 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 26 मई 2022  
दिवस गुरुवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय

 05:25 am

सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

 मीन

करण

बालव

योग

आयुष्मान

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अभिजीत मुहूर्त  नही  है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल