लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 26 मई 2022: स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं 07 अंक वाले लोग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated May 25, 2022 | 15:20 IST

Ank rashifal, Today Numerology 26 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 26 मई का दिन?

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal 26 May 2022
मुख्य बातें
  • 06 अंक वाले श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें 08 अंक वाले।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें गुरुवार का अंकफल।

आज का अंकफल, 26 मई 2022: आज 26 मई 2022 है। 26 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 08 जैसा बिहैव करेगा। 08 का स्वामीग्रह ग्रह शनि है। 26-05-2022 का भाग्यांक 01 है। इस अंक का स्वामीग्रहसूर्य है। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, अंक 01 का आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 26 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शनि व सूर्य व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज सूर्य नेत्र रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- -व्यवसाय में आज अंक 01 का सपोर्ट है। चन्द्रमा व सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय में प्रोग्रेस की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय बेहतर रहेगा अंक 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- एलर्जी जनित रोग से बचें।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 09 से सफलता मिलेगी। मीडिया व फाइनेंसियल मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। अंक 01 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। अंक 01 नामांक के व्यक्ति से जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व सूर्य व्यवसाय में सुखद परिवर्तन दे सकता है।जॉब में अंक 01 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों से सपोर्ट मिल सकता है। नए बिजनेस डील से शुभ लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घर से इन पांच चीजों को आज ही निकाल फेंके, रोकती है तरक्की का रास्ता

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य भाग्य व शनि आज का अंक स्वामी है। शनि का सपोर्ट शुभ प्रभाव दे सकता है। जॉब व व्यवसाय से सम्बद्ध लोग शनि का सहयोग प्राप्त कर प्रोग्रेस करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 01 कोई नई बिजनेस डील देंगे। जॉब में अपने प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल