लाइव टीवी

आज का पंचांग, 27 अक्टूबर 2020: आज है विष्णु जी की पूजा का भी अनंत फल, पढ़ें मगलवार का पंचांग

Updated Oct 27, 2020 | 02:00 IST

आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ रोगों से मुक्ति प्रदान करेगा।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 27 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज हनुमानबाहुक का पाठ रोगों से मुक्ति प्रदान करेगा।
  • आज विष्णु जी की पूजा का भी अनंत फल है।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 27 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि होता है। शनि वैभव व समृद्धि देता है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त जान कर ही शुभ कार्य आरंभ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ रोगों से मुक्ति प्रदान करेगा। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनंत फल है। अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 27 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि एकादशी 10:15 am तक फिर द्वादशी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र शतभिषा 06:35am तक फिर पूर्वाभाद्रपद
करण विष्टि
सूर्योदय 06:29 am
सूर्यास्त 05:41 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कुंभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45 am से 12:35 pm तक
विजय मुहूर्त 02:07 pm से 02:55 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:30 pm से 06:01 pm तक

आज दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल