लाइव टीवी

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2020: वृष राशि वालों का धन का व्यय हो सकता है, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Oct 27, 2020 | 15:14 IST

आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2020: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें कर्क राशि के जातक। धनु राशि के लोगों की सेहत रहेगी अच्छी। जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सेहत पर ध्यान दें कर्क राशि के जातक।
  • सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें धनु राशि के लोग।
  • सेहत का ख्याल रखें कुंभ राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व शतभिषा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 27 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व सूर्य गोचर के कारण राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिवार संबंधित कोई विवाद अब समाप्त हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज शुक्र, बुध व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद  व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक कार्यों से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा अचानक धन लाभ दे सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जॉब में आज उच्चधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। आज मंगल व चन्द्रमा रियल स्टेट व एक्सपोर्ट इम्पोर्ट व्यवसाय में सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज शनि,गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्रमा आज राजनीतिज्ञों को सफलता देंगे। संतान की सफलता आपको हर्षित कर सकती है। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य बनेगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा की शुभता जॉब में नया उत्तरदायित्व दे सकता है। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल