लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 29 अगस्त का पंचांग- सोमवार को इस समय है सबसे शुभ समय, देखें कब लगेगा राहुकाल

Updated Aug 28, 2022 | 12:17 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 August 2022: यहां देखें 29 अगस्त, दिन सोमवार का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और शिव जी व हनुमान जी की उपासना का शुभ दिन है।

Loading ...
panchang 29 August 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 August 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज शिव व दुर्गा जी का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। सोमवार रात्रि में बंगलामुखी अनुष्ठान का अनन्त पुण्य  है।

Aaj Ka Panchang 29 August 2022 in Hindi

दिनांक - 29 अगस्त 2022
दिवस - सोमवार
माह - भाद्रपद, शुक्ल पक्ष 
तिथि - द्वितीया 
सूर्योदय - 06:01am
सूर्यास्त - 06:43pm
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - कन्या
करण - कौलव
योग - साध्य

29 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

29 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:45 pm तक।

29 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक

29 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक

29 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल