लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 31 अगस्त का पंचांग- इस नक्षत्र में आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, देखें सभी शुभ मुहूर्त

Updated Aug 31, 2022 | 07:03 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 31 August 2022: देखें 31 अगस्त, दिन बुधवार का पंचाग विस्तार से। इस नक्षत्र में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। जानें कब है शुभ मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल जिसमें कोई शुभ काम नहीं होगा।

Loading ...
panchang 31 August 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 31 August 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज विनायक चतुर्थी का पावन पर्व है। आज भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। चित्रा नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल व कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 31 August 2022 in Hindi

दिनांक - 31 अगस्त 2022
दिवस - बुधवार
माह - भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, 
तिथि - चतुर्थी  
सूर्योदय - 06:03am
सूर्यास्त - 06:41 pm
नक्षत्र - चित्रा
चन्द्र राशि - कन्या 12:05 pm तक फिर तुला
सूर्य राशि-सिंह
करण-विष्टि
योग-शुक्ल

31 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

31 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - नहीं है। 

31 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:29pm से 03:28 pm तक

31 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:19pm से 06:56pm तक

31 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल