लाइव टीवी

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana Time: किस समय करें हरतालिका तीज व्रत का पारण, जानिए पारण का सही नियम

Updated Aug 30, 2022 | 21:59 IST

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana Vidhi: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए रखा था। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज के व्रत का पारण विधि अनुसार किया जाना चाहिए।

Loading ...
कैसे करें हरतालिका तीज का पारण
मुख्य बातें
  • हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित होता है
  • इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है
  • हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं

Hartalika Teej Vrat 2022 Parana Rule: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त यानी आज है। हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। जबकि कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को अच्छा वर पाने के लिए रखती हैं। इस व्रत को रखने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत का पारण कब व कैसे करें।

Also Read- Hartalika Teej 2022 Parvati Ji Ki Aarti: ओम जय पार्वती माता - देखें हरतालिका तीज के आरती लिरिक्स हिंदी में

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 29 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है जो कि 30 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है। पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक है। इस समयकाल में आप भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं।

कब करें हरतालिका तीज के व्रत का पारण

हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ के व्रत की तरह निर्जला रखा जाता है। इस व्रत में पूरे एक दिन व्रत रखने वाली महिलाएं व लड़कियां पानी नहीं पीती हैं। हालांकि गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग स्त्रियां इस व्रत को फलाहार रख सकती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन यानी 31 अगस्त दिन बुधवार सूर्योदय से पहले हरितालिका तीज की आखिरी पूजा के बाद किया जाता है। 

Also Read-  Hartalika Teej 2022: विवाह में आ रही हैं बाधाएं? हरतालिका तीज पर इस महामंत्र से दूर होगी हर समस्या

Hartalika Teej Paran Vidhi

हरतालिका तीज व्रत का पारण करने के लिए स्नान आदि करें। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करें। पूजा करते वक्त आरती जरूर पढ़ें। इसके बाद उनका विसर्जन करें। फिर जल ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है। इसके बाद हरतालिका तीज में बनाएं गए व्यंजन जैसे मिठाई, फल खाकर आप व्रत का पारण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि हरतालिका व्रत का पारण नमक से न करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल