लाइव टीवी

28 अगस्‍त 2021 का राशिफल: बैंकिंग व आईटी करियर में प्रोमोशन संभव, तुला व मीन के जातक सेहत के प्रति सचेत रहें

Updated Aug 27, 2021 | 14:17 IST

28 अगस्त 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व भरणी नक्षत्र है। सूर्य सिंह राशि में है। शुक्र कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal
मुख्य बातें
  • कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं।
  • सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे।
  • वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।

28 अगस्त 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व भरणी नक्षत्र है। सूर्य सिंह राशि में है। शुक्र कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। 

वृष- राशि स्वामी शुक्र का पंचम व चन्द्र का द्वितीय गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीति में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी करियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में चन्द्रमा का अष्टम गोचर लाभप्रद है। बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का द्वादश गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में मेष व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- चन्द्रमा का जॉब गोचर संतान को लाभ देगा। मंगल मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। शिवपुराण पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि का इस राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ का गोचर शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र का नवम गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु इस समय इसी राशि में है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन-  चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय  गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र का सप्तम गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। मीडिया व टीचिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल