लाइव टीवी

bansuri vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें ठाकुर जी की बांसुरी, वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता, दूर होंगे कष्‍ट

Updated Aug 27, 2021 | 18:44 IST

Flute Vastu tips : कान्‍हा को बांसुरी अतिप्र‍िय मानी गई है। घर में बांसुरी का रखना शुभ माना जाता है। जानें बांसुरी से जुड़े वास्‍तु ट‍िप्‍स जो पर‍िवार में सुख शांत‍ि और समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं।

Loading ...
घर में बांसुरी रखने से क्या फायदा होता है
मुख्य बातें
  • मान्‍यता है क‍ि भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय है
  • वास्तु के अनुसार बांसुरी घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है
  • बांसुरी रखने से घर की उन्नति होती है

Bansuri ke vastu Tips: खुशहाल जिंदगी किसे पसंद नहीं होती। हर कोई ऐसी जिंदगी के लिए न जाने कितने प्रयास करते हैं। घर में अशांति का माहौल परिवार की सुख-समृद्धि को भंग कर देता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों को फॉलो करें, तो आपकी यह समस्या बहुत हद दूर हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में कान्हा जी की प्रिय बांसुरी को सही जगह पर रखें, तो घर की सुख बनी रह सकती है। यहां आप घर में बांसुरी रखने के क्या-क्या फायदे है, उनके विषय में जान सकते हैं। 

घर में बांसुरी रखने के फायदे, Flute Vastu tips in hindi

1. आप यदि घर में बांसुरी हमेशा नजर पड़ने वाली जगह पर रखें, तो घर में सकारात्मक एनर्जी आने के साथ-साथ परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास की भावना सदैव बना रह सकता है। आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप बांसुरी को कमरे के दरवाजे के ऊपर या सिरहाने में रखें, तो परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रह सकते है। वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखने से मानसिक तनाव दूर होती है। यह पति पत्नी के बीच के दरार को खत्म करता है।

3. आप यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बांसुरी लटका कर रखें, तो घर में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ आर्थिक परिस्थिति ठीक हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार इन जगह पर बांसुरी रखने से घर के सभी सदस्य स्वस्थ रह सकते हैं।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि  आपकी आर्थिक स्थिति ठीक ना हो या आपका व्यापार मंथ चल रहा हो, तो दुकान या कार्यालय के ऊपर मुख्य द्वार के ऊपर बांसुरी लगाएं। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण आपकी सारी परेशानियां शीघ्र दूर कर सकते हैं। 

5. वास्तु के अनुसार यदि आप आर्थिक उन्नति को बढ़ाने के लिए पूजा घर के दरवाजे पर बांसुरी लगाएं, तो आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकते है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि दंपत्ति लोग घर में श्री कृष्ण के बाल रूप या गाय बछड़े की तस्वीर सोने वाले कमरें में लगाएं, तो भगवान श्री कृष्ण की छत्रछाया उनके ऊपर सदैव बनी रह सकती हैं।

7. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के सामने उनकी प्रिय बांसुरी सजाकर रखने से घर में सुख समृद्धि आती है।

(note : ये लेख आम धारणाओं पर आधार‍ित है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल