लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 19 अप्रैल 2022: जॉब को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे 08 अंक के जातक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Apr 18, 2022 | 16:20 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 19 अप्रैल का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • 04 अंक वालों के जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है।
  • जॉब को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे 08 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 19 अप्रैल 2022: आज 19 अप्रैल 2022  है। 19 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। 19 का अंक बहुत ही शुभ होता है। यहां अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 19-04-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 09, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 19 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- नामांक 02 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा उन्नति दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन व मकर के जातक, पढ़ें 19 अप्रैल का राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 के व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे।अंक 03 व 02 से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- मंगल व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-  भाग्य स्वामी चन्द्रमा व बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। जॉब में नामांक 02 से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब मे नामांक 02 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी लाभ संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने यह उपाय करें, बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं । जॉब को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में कोई नवीन कार्य का समावेश कर सकते हैं। जॉब में सूर्य एकाएक कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उत्तम रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल