लाइव टीवी

19 अप्रैल 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व, जानें मंगलवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Apr 18, 2022 | 16:29 IST

19 April 2022 ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। अनुराधा नक्षत्र है। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग और शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।
  • आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

19 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। अनुराधा नक्षत्र है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 19 अप्रैल का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

आज का पंचांग 18 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 19 अप्रैल 2022  
दिवस मंगलवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया  
सूर्योदय

05:52am

सूर्यास्त 06:49pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

वृश्चिक

करण वणिज
योग

व्यतिपात

ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने यह उपाय करें, बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट

अभिजीत मुहूर्त  11:59 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:54 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल