लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 अक्टूबर, 2020: इन अंक वालों के लिए नौकरी को लेकर अच्छा है दिन, पढ़ें अपने अंकफल

Updated Oct 20, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 20 october 2020
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के जॉब में कार्यों का दबाव रहेगा।
  • 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं 09 अंक वाले जातक।

अंक राशिफल 20 अक्टूबर​: आज 20 अक्टूबर  है। 20 का संयुक्त अंक सम्पन्नता व ऐश्वर्य का है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भग्यांक 07 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 07 का स्वामी केतु है। गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03  
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में कार्यों का दबाव रहेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में केतु थोड़ी परेशानी दे सकता है। अंक 03 व भाग्यांक 07 का सहयोग आईटी व मीडिया जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- हेल्थ से कष्ट हो सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में उन्नति व लाभ का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 01 व 05
जॉब व व्यवसाय- केतु व्यवसाय में एकाएक लाभ दे सकता है। जॉब चेंज में अंक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य- चन्द्रमा व केतु तनाव विकार दे सकता है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के लोग जॉब में अपने कार्यों से खुश रहेंगे। भाग्यांक 07 कम्प्यूटर व कांस्ट्रक्शन फील्ड के व्यवसाइयों को लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 02 व 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में  केतु व चन्द्रमा के प्रभाव से अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- शनि व केतु जॉब में एकाएक कोई बड़ा पद लाभ दे सकते हैं । व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- केतु हड्डी के रोगियों को परेशान कर सकता है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02 व 04
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा जॉब में सफलता देंगे। केतु व चन्द्रमा जॉब में कार्यस्थल पर विवाद दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रहेगी। मसूर की दाल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल