लाइव टीवी

आज का पंचांग, 20 अक्टूबर 2020: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि को करें दुर्गासप्तशती का पाठ, अन्न का दान करें

Updated Oct 20, 2020 | 05:30 IST

आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। पढ़ें आज का पंचांग...।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 20 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है
  • चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है
  • आज दुर्गासप्तशती व बजरंगबाण का पाठ करें

Aaj Ka Panchang 20 October 2020:  आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। वृश्चिक का स्वामी मंगल होता है।मंगल वैभव व समृद्धि देता है।आज दुर्गासप्तशती व बजरंगबाण का पाठ करें।पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का108 पाठ करें। आज हनुमान जी की पूजा का भी अनन्त फल है।अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 20 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि चतुर्थी11:20am तक फिर पंचमी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
करण विष्टि
सूर्योदय 06:24am
सूर्यास्त 05:46pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:41pm से 06:01pm तक
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल