लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 1 जून, 2021: महीने के पहले दिन का अंक बहुत ही शुभ, जानिए आज का अंकफल

Updated Jun 01, 2021 | 08:48 IST

Ank rashifal, Today Numerology 1 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज मंगलवार को आपका दिन।

Loading ...
1 जून अंक राशिफल, 1 June Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • महीने के पहले दिन के अंक 01 का स्वामी ग्रह है सूर्य।
  • वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है यह अंक।
  • जानिए जून के पहले दिन के बारे में क्या कहता अंक ज्योतिष।

1 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 01 जून 2021 है। 01 का अंक बहुत ही भाग्यशाली व शुभ अंक है। यह वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है। 01-05-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। भाग्यअंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं।

भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 1 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में सूर्य व बुध की कृपा से प्रोग्रेस है। सूर्य व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 08 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व चन्द्रमा सफलता  दे सकता है। जॉब में स्थान परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को सूर्य व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी चन्द्रमा तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मंगल चोट  की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल