लाइव टीवी

आज का पंचांग, 1 जून 2021: महीने के पहले दिन का पंचांग, जानिए आज की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त

Updated Jun 01, 2021 | 08:35 IST

Aaj ka Panchnag, 1st June 2021: यहां जानिए मंगलवार के दिन का पंचांग, जहां से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
आज का पंचांग 1 जून, aaj ka panchang 1st June 2021
मुख्य बातें
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • आज मंगल के बीज मंत्र का जप करने का है दिवस।
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें सुन्दरकाण्ड का पाठ।

1 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज मसूर के दान का बहुत महत्व है। आज हनुमान की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है। आज मंगल बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 01 जून 2021
दिवस मंगलवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:09 pm
नक्षत्र

धनिष्ठा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि कुम्भ
करण विष्टि
योग

वैधृति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 pm से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:34 pm से 03:29 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:56 pm से 07:19 pm तक।

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम का आरंभ नहीं  करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल