लाइव टीवी

Astro Tips For Saturday: शनिवार के दिन इन वस्तुओं की न करें खरीददारी, झेलना पड़ सकता है नुकसान

Updated Apr 22, 2022 | 21:41 IST

Astrology Tips: ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि शनिवार को खरीदारी कभी न करें। यदि शनिवार को खरीदारी करते हैं तो घर परिवार में कलह लड़ाई झगड़ा अशांति बढ़ सकती है। हमेशा सुख शांति के लिए कभी भी वर्जित वस्तुओं को शनिवार के दिन घर में न लाएं।

Loading ...
Astrology Tips For Saturday Shopping
मुख्य बातें
  • लोहे की वस्तु शनिवार को ना खरीदें
  • लोहे व तेल का शनिवार को दान करें
  • काले कपड़े ना शनिवार को खरीदे ना पहनें

Astrology Tips For Saturday: हिन्दू धर्म शास्त्रों या सनातन परंपरा में प्रत्येक कार्य के लिए दिन समय और मुहूर्त तय किया गया है ताकि किये जाने वाले कार्य में शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सके। वास्तु के अनुसार कुछ दिन ऐसे होते हैं जिनमें कुछ सामान खरीदना वर्जित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप दिन के अनुसार अपने लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तो आपके लिए शुभ रहेगा। जिस तरह सुबह उठने का और रात को सोने का समय निश्चित होता है। उसी तरह हमारे प्रत्येक कार्य को करने का भी एक सही समय और दिन होता है। किसी भी वस्तु के उपयोग या क्रय करने का समय उसकी आवश्यकता पर ही निर्भर करता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं।

जानिए ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं, जो शनिवार को घर नहीं लानी चाहिए।

1. शनिवार को लोहे का बना कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

नया मकान बनाते समय नींव में क्यों गाड़ा जाता है सर्प और कलश, जानें इसका लाभ

2. इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है। घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

3. इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है।

4. ज्योतिष के अनुसार शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह व्यक्ति रोगकारी होता है।

5. नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज एवं रोग लाता है।

6. कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इसके पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

Vastu Tips: इस दिन फर्नीचर खरीदना होता है अशुभ

7. शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

8. काले रंग या चमड़े के जूते शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

9. रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है। लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

10. झाड़ू घर के विकारों को बहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। इस दिन झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

11. अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है। इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

12. विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है। कागज कलम व दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। इन्हें शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

13. खान पान ऐश्वर्य की सभी सामग्री खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सर्वोतम होता है। शनिवार के दिन ऐसी कोई भी वस्तु खरीदने से दरिद्र का वास होता है।

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने करने से शनि देव कुपित होते हैं।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल