लाइव टीवी

Baba Vanga Bhavishyavani: 2022 के लिए बाबा वैंगा की 2 भविष्यवाणियां हुईं सच, भारत को लेकर जो कहा उससे डरे हैं लोग

Updated Aug 16, 2022 | 10:52 IST

Baba Vanga Predictions 2022, Baba Vanga Ki Bhavishyavani 2022 in Hindi: बाबा वैंगा (Baba Vanga) की दुनिया को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां सच हुई हैं। 2022 को लेकर भी उन्होंने कई बातें कहीं थीं जिनमें से दो बड़े पूर्वानुमान सच साबित हो चुके हैं। अब लोग भारत में अकाल और रुस में एक नए वायरस के प्रकोप को लेकर डरे हुए हैं।

Loading ...
baba vanga predictions 2022 in hindi

Baba Vanga 2022 Predictions in Hindi: बुल्गारिया की बाबा वैंगा (Baba Vanga) ने दुनिया को लेकर कई पूर्वानुमान लगाए थे जिनमें से कई पूरी तरह सच साबित हुए हैं। साल 2022 के लिए भी बाबा वैंगा ने कई भविष्यवाणियां (baba vanga predictions 2022) की थीं। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के लिए उनकी कही गई बातें सच साबित हो चुकी हैं जबकि भारत और रूस के लिए उन्होंने जो कहा था, उसको लेकर सभी बहुत सहमे हुए हैं। बाबा वैंगा की ओर से कहा गया था कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ और यूरोप में सूखा फैलेगा। उनका ये अंदेशा ( baba vanga predictions 2022 in hindi) सच साबित हुआ है। अब लोगों की नजरें भारत और रूस पर किए गए उनके पूर्वानुमानों पर है। 

Baba Vanga 2022 predictions for India 

2022 में भारत की स्थिति को लेकर बाबा वैंगा ने कहा था कि दुनिया का तापमान गिरने की वजह से टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा। भोजन की तलाश में टिड्डियों के झुंड भारत (baba vanga predictions India 2022) पर धावा बोलेंगे जिससे फसलें नष्ट हो जाएंगी और देश में अकाल फैलने की नौबत आएगी। 

Baba Vanga 2022 predictions for Russia 

रूस को लेकर बाबा वैंगा ने कहा (baba vanga predictions) था कि देश के साइबेरिया इलाके से 2022 में एक खतरनाक वायरस निकलेगा। ये तेजी से फैलने वाला होगा और लाखों लोगों के जान जाने की वजह बनेगा। 

Who is Baba Vanga

बाबा वैंगा का असली नाम (Baba Vanga Real Name) Vangelia Pandeva Gushterova था और वह बुल्गारिया की रहने वाली थीं। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी जिसके बाद उनका दावा था कि भगवान से उन्हें भविष्य देखने की दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई है। उन्होंने दुनिया को लेकर 5 हजार से ज्यादा भविष्यवाणियां (baba vanga bhavishyavani in hindi) की हैं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुईं। इस साल ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी इलाके में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आने, ब्रिटेन, इटली, पुर्तगाल में सूखे से लेकर राजकुमारी डायना की मृत्यु, अमेरिका पर 9/11 अटैक, बराक ओबामा का अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति बनना जैसे बाबा वैंगा के तमाम पूर्वानुमान (baba vanga bhavishyavani 2022 in hindi) सच साबित हुए हैं। 

लेकिन सही नहीं हुईं ये बातें 

बाबा वैंगा की कई बातें सच साबित हुई हैं तो इनमें से कुछ गलत भी निकली हैं। बाबा वैंगा (baba vanga predictions in Hindi) ने कहा था कि 2016 में एक महायुद्ध में पूरे यूरोप का खात्मा हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2010 से 2014 के बीच बाबा वैंगा ने दुनिया में परमाणु युद्ध की भविष्यवाणी भी की थी। यह भी सच साबित नहीं हुई थी।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल