लाइव टीवी

Bhado Month 2021: Bhadrapada Maas का है भक्ति और मुक्ति का महत्व, जानें भादो मास की प्रारंभ व समापन तिथि 

Updated Aug 14, 2021 | 08:09 IST

Bhadrapad Month 2021 Start Date: हिंदू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद सनातन धर्म में भक्ति और मुक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। जानें इस वर्ष यह महीना कब से प्रारंभ हो रहा है।

Loading ...
कब से प्रारंभ हो रहा है भादो मास और क्या है इसका महत्व
मुख्य बातें
  • भक्ति और मुक्ति के लिए जाना जाता है भाद्रपद महीना।
  • इस मास में पढ़ते हैं जन्माष्टमी और गणेश उत्सव जैसे प्रमुख पर्व।
  • इस वर्ष 23 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो रहा है भादो मास।

Bhadrapada Month Start and End Date: हिंदू वर्ष का छठा महीना भाद्रपद मास सनातन धर्म में विशेष माना गया है। यह महीना शिव जी को प्रिय सावन मास के बाद आता है। मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास दान-पुण्य, जप-तप, खान-पान आदि के लिए बेहद अनुकूल है। कहा जाता है जो भक्त इस महीने में सच्चे दिल से देवी-देवता की भक्ति करता है उसे फल अवश्य प्राप्त होता है। इसके साथ इस महीने में किसी भी दोष आदि से मुक्ति पाने के लिए किए गए उपाय फलदाई होते हैं।

भादो के महीने में जातकों को कुछ विशेष नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में लोगों को ब्रम्हचर्य का पालन जरूर करना चाहिए। इसके साथ मांस, मदिरा, शहद, पत्तेदार खाद्य पदार्थ, गुड़, दही आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। भादो के महीने में जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, कजली तीज, हरतालिका तीज आदि जैसे प्रमुख त्यौहार और पर्व मनाए जाते हैं।

Bhadrapad Month 2021 Start and End Date

Bhadrapada Month Start Date 2021, भादो 2021 प्रारंभ तिथि: - 23 अगस्त 2021

Bhadrapada Month End Date 2021, भादो 2021 समापन तिथि: - 20 सितंबर 2021

Bhadrapad Month Significance, भादो मास का महत्व क्या है  

सनातन धर्म में भाद्रपद मास बेहद विशेष महीना माना गया है। कहा जाता है इस महीने में देवताओं की भक्ति से उपासकों को फल अवश्य मिलता है। जो भक्त सच्चे मन से इस महीने में साधना, उपवास तथा व्रत करता है उसके जन्मों के पाप मिट जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद मास में जो भक्त सच्चे मन से श्री कृष्ण की पूजा करता है उसे संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है। इसके साथ भगवान विष्णु की भक्ति से उपाकों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल